Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)रूपगढ़ गौशाला का पशु चिकित्साधिकारी ने औचक निरीक्षण किया:सीएम फैलो ने भी...

रूपगढ़ गौशाला का पशु चिकित्साधिकारी ने औचक निरीक्षण किया:सीएम फैलो ने भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया, संतोषजनक मिली व्यवस्थाएं

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में गुरुवार शाम बभनगांव के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सत्य प्रकाश यादव, विक्रमजोत ब्लॉक के सीएम फैलो शैलेश उपाध्याय और रूपगढ़ के ग्राम विकास अधिकारी रूपम सिंह ने रूपगढ़ गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में कुल 106 गोवंशीय पशु पाए गए। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सत्य प्रकाश यादव ने बताया कि सभी गोवंशियों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उनका तापमान भी मापा गया। ग्राम विकास अधिकारी रूपम सिंह ने जानकारी दी कि गौशाला में 20 कुंतल भूसा उपलब्ध है। पशुओं के लिए आहार, दाना और चोकर की पर्याप्त व्यवस्था के साथ-साथ पीने के पानी का भी उचित प्रबंध सुनिश्चित किया गया है। अधिकारियों ने पशुपालकों द्वारा गोवंशियों की देखभाल के तरीकों का भी जायजा लिया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments