बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य की गेरुआ नदी में मंगलवार को जंगली हाथियों का एक झुंड जल क्रीड़ा करता हुआ देखा गया। नदी के बीचों-बीच हाथियों को एक साथ पानी में उतरकर अठखेलियां करते देख पर्यटक रोमांचित हो उठे। नदी में हाथी एक-दूसरे पर सूंड से पानी उड़ाते और खेलते हुए नजर आए। इस मनोहारी दृश्य को देखकर मौके पर मौजूद पर्यटकों ने इसे अपने कैमरे और मोबाइल में कैद कर लिया। यह दृश्य अभयारण्य की सबसे आकर्षक घटनाओं में से एक माना जा रहा है। पर्यटकों के लिए बना जीवनभर की याद लखनऊ से आए पर्यटकों ने बताया कि कतर्नियाघाट की प्राकृतिक सुंदरता के बीच हाथियों को नदी में नहाते देखना उनके लिए अविस्मरणीय अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि यह दृश्य उनके जीवन की यादगार घटनाओं में शामिल हो गया है। वन विभाग के अनुसार, मानसून के दौरान गेरुआ नदी का जलस्तर बढ़ने पर हाथियों का झुंड अक्सर नदी में उतरकर समय बिताता है। यह उनकी प्राकृतिक आदत का हिस्सा है, जिससे वे गर्मी से राहत पाते हैं और शरीर को ठंडा रखते हैं। हाथियों की जल क्रीड़ा का यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रहा है। कतर्नियाघाट की जैव विविधता और प्राकृतिक सौंदर्य एक बार फिर पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन गया है, जिससे क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिल रहा है।
कतर्नियाघाट में गेरुआ नदी में हाथियों की जल क्रीड़ा:झुंड में उतरकर हाथियों ने दिखाई प्राकृतिक अठखेलियां, पर्यटक हुए रोमांचित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












