#बस्ती_न्यूज
बस्ती के सदर ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत श्रीपालपुर बड़ा बढ़या में पेयजल संकट गहरा गया है। यहां स्थापित वाटर हेड टैंक पिछले एक महीने से बंद पड़ा है, जिससे आधा दर्जन से अधिक गांवों के हजारों ग्रामीण शुद्ध पेयजल के लिए परेशान हैं। जलापूर्ति पाइपलाइन और सप्लाई सिस्टम में खराबी के कारण पूरी तरह ठप है। यह वाटर हेड टैंक सिर्फ श्रीपालपुर ही नहीं, बल्कि कस्बा वाल्टरगंज, चाईबारी, छोटी बक्सई, भरौली, नंदपुर और दयालपुर जैसे प्रमुख गांवों को भी पानी की आपूर्ति करता है। गर्मी के इस मौसम में जब पानी की मांग बढ़ जाती है, ऐसे में एक महीने से आपूर्ति ठप होने से इन क्षेत्रों में गंभीर पेयजल समस्या उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों को अब हैंडपंपों और दूर-दराज के अन्य जल स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। कई स्थानों पर भूजल स्तर नीचे जाने के कारण हैंडपंप भी ठीक से काम नहीं कर रहे हैं, जिससे ग्रामीणों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने इस समस्या के बारे में विभाग को कई बार सूचित किया है, लेकिन अब तक कोई सुधार नहीं हुआ है। अशोक कुमार चौधरी, जितेंद्र कुमार और दिनेश कुमार ने अपनी परेशानी व्यक्त की। श्याम सुंदर साहनी, गुड्डू मोदनवाल और गोविंद मोदनवाल ने आरोप लगाया कि प्रशासन और संबंधित विभाग की अनदेखी के कारण जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि शिकायत के बावजूद मरम्मत का काम शुरू नहीं किया गया है। वहीं, विभाग ने बताया है कि ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण जलापूर्ति बाधित हुई है। इस संबंध में वीडियो सदर शिवमणि ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं था। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे इसकी जांच करवाकर उचित कार्रवाई करेंगे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
श्रीपालपुर में पानी टंकी एक माह से बंद:भीषण गर्मी में हजारों ग्रामीण पेयजल संकट से जूझ रहे
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












