Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बाबा साहब की 135वीं जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन:बस्ती के महुडर गाँव...

बाबा साहब की 135वीं जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन:बस्ती के महुडर गाँव में धूमधाम से मनाई गई

#बस्ती_न्यूज

बस्ती साउघाट के ग्राम पंचायत महुडर गाँव स्थित अम्बेडकर पार्क में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर आजाद समाज पार्टी के मंडल प्रभारी कमलेश सचान अपने साथियों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने स्थानीय लोगों को जयंती की बधाई दी। सचान ने अपने विचारों के माध्यम से बहुजन समाज को जागरूक किया। डॉ. अंबेडकर ने कोलंबिया विश्वविद्यालय (न्यूयॉर्क) और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अर्थशास्त्र और कानून में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की थी। उनकी जयंती पर उनके आदर्शों और शिक्षाओं को याद किया गया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments