श्रावस्ती जनपद के गिलौला बाजार स्थित सिसवारा रोड पर हल्की बारिश के बाद जलभराव और कीचड़ फैल गया है। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर पानी भरने से पैदल चलना मुश्किल हो गया है, वहीं बाइक सवार अक्सर फिसलकर गिर रहे हैं। शादी-विवाह के सीजन में बाहर से आने-जाने वाले लोगों को विशेष परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासियों रामसमुझ गुप्ता, प्रमोद कुमार, सतीश और शिवम ने बताया कि हर बारिश के बाद सड़क की स्थिति खराब हो जाती है। जलभराव के कारण कीचड़ फैलता है, जिससे लोगों के कपड़े खराब हो जाते हैं। स्थानीय लोगों ने सड़क के उचित निर्माण और नाली की व्यवस्था की मांग की है। उनका कहना है कि इससे जलभराव और कीचड़ की समस्या का स्थायी समाधान मिल सकेगा। उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द कार्रवाई की अपील की है।
सिसवारा रोड पर जलभराव:हल्की बारिश से कीचड़, राहगीर-बाइक सवार परेशान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












