नई दिल्ली। आज का मौसम 3 जून 2026: मौसम विभाग ने बारिश-आंधी को लेकर एक बार फिर से टेंशन वाला अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 3 जून को यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी जारी कर दी गई है। इस दौरान 80 से लेकर 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। लोगों को इस दौरान बहुत ही अधिक सावधान रहने की जरूरत है। पहाड़ी राज्यों में भी लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। इसलिए किसी भी तरह की यात्रा से पहले मौसम विभाग का नया अपडेट जरूर पढ़ लीजिए नहीं तो परेशानी में फंस सकते हैं।
पूर्वी राज्यों में आंधी-तूफान के चलते बड़े-बड़े पेड़-पौधे धाराशायी हो सकते हैं। वहीं, कुछ राज्यों में बड़े-बड़े ओले गिरने की चेतावनी है। वहीं, उत्तर-पूर्वी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर निचले क्षोभमंडलीय स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। 3 जून से उत्तर-पश्चिमी भारत में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है। तो चलिए हम आपलोगों को बताते हैं कि कल यानी 3 जून को देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा। इसके अलावा हम आपलोगों को जिला के मुताबिक भी बारिश का हाल बताएंगे…
देश के 15 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक देश के 15 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। इसके अलावा पूर्वी राज्यों के लोगों को आंधी और बिजली गिरने से सावधान रहने की जरूरत है।
दिल्ली में मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली(3 जून-बारिश-तूफान का अलर्ट): मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक दिल्ली में 3 जून को भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है। वहीं, दिल्ली में कल यानी 3 जून को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
यूपी में मौसम कैसा रहेगा
यूपी(3 जून-बारिश-आंधी की चेतावनी): मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, आगरा, अलीगढ़, बिजनौर, फिरोजाबाद, एटा, ज्योतिबाफुले नगर, महामाया नगर, आगरा, मथुरा, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज और वाराणसी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, लखनऊ में कल यानी 3 जून को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
बिहार में मौसम कैसा रहेगा
बिहार(3-5 जून- भारी बारिश और आंधी का अलर्ट): पटना, गया, नवादा, जहानाबाद, बक्सर, सिवान, वैशाली, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, अररिया, बेगूसराय और मुंगेर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी है। वहीं, कल यानी 3 जून को पटना का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
झारखंड में मौसम कैसा रहेगा
झारखंड( 3-5 जून-तेज बारिश-आंधी की चेतावनी): रांची, लातेहार, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, खूंटी, बोकारो, जमशेदपुर, धनबाद, हजारीबाग और पलामू में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तूफान चलने की चेतावनी है। वहीं, 3 जून को रांची का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा ।
उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड (3-4 जून बारिश-आंधी का अलर्ट): पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल, हरिद्वार, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, ऋषिकेश और अल्मोड़ा में बारिश-तूफानी की चेतावनी जारी की गई है। इस दैरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, कल यानी 3 जून को देहरादून में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
हिमाचल में मौसम कैसा रहेगा
हिमाचल (3-4 जून-बारिश-तूफान की चेतावनी): कुल्लू,कांगड़ा, बिलासपुर, ऊना, सोलन, किन्नौर, शिमला और हमीरपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 75 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, कल यानी 3 जून को मनाली में अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
जम्मू-कश्मीर में मौसम कैसा रहेगा
जम्मू-कश्मीर (3-5 जून-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): जम्मू, पुंछ, मुजफ्फराबाद, कुपवाड़ा, कुलगाम, उधमपुर, गांदरबल, कठुआ, डोडा, किश्तवाड़, रियासी, राजौरी और अनंतनाग में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 3 जून को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
शहर अधिकतम न्यूनतम
दिल्ली 38°C 29°C
मुंबई 33°C 29°C
चेन्नई 36°C 29°C
कोलकाता 37°C 29°C
लखनऊ 38°C 29°C
पटना 39°C 29°C
रांची 34°C 25°C
भोपाल 36°C 26°C
जयपुर 39°C 28°C
शिमला 26°C 18°C
नैनीताल 27°C 20°C
पश्चिम बंगाल में का मौसम कैसा रहेगा
पश्चिम बंगाल(3-5 जून-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): जलपाईगुड़ी, कालिम्पोंग, बांकुड़ा, बीरभूम, अलीपुर द्वार, मालदा, दुर्गापुर, मुर्शिदाबाद और हुगली में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, कोलकाता में कल यानी 3 जून को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
पंजाब में मौसम कैसा रहेगा
पंजाब (3-4 जून-भारी बारिश और आंधी की संभावना): लुधियाना, बठिंडा, अमृतसर, बरनाला, पठानकोट, फरीदकोट, संगरूर और फिरोजपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा
राजस्थान (3-5 जून-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): चुरू, सीकर, झुंझुनू, चित्तौड़गढ़, श्रीगंगानगर, अलवर, जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, नागौर, अजमेर और भीलवाड़ा में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। वहीं, जयपुर में कल यानी 3 जून को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
मध्य प्रदेश में मौसम कैसा रहेगा
मध्य प्रदेश (3-4 जून- भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): नीमच, मंदसौर, राजगढ़, आगर मालवा, शाजापुर, विदिशा, बालाघाट, मांडला, सिवनी, खांडवा, डिंडोरी, होशंगाबाद, खरगोन, छतरपुर और शिवपुरी में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट है। वहीं, भोपाल में 3 जून को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
असम में मौसम कैसा रहेगा
असम (3 जून- भारी बारिश- आंधी का अलर्ट): तीनसुकिया, नागांव, गुवाहाटी, डिब्रूगढ़, कोकराझार, बारपेटा, माजुली, धुबरी, हैलाकांडी, होजाई और जोरहाट में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान चलेगा।
केरल में मौसम कैसा रहेगा
केरल (4 जून-मानसून वाली बारिश का अलर्ट): कन्नूर, वायनाड, कालीकट, मल्लपुरम, पालघाट, इडुक्की और एर्नाकुलम में मानसून की बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है।
तमिलनाडु में मौसम कैसा रहेगा
तमिलनाडु (4 जून- मानसून और भारी बारिश की चेतावनी): कन्याकुमारी, चेन्नई, कोयंबटूर, धर्मपुरी, कांचीपुरम, मदुरै, नामक्कल, नीलगिरि और रानीपेट में मानसून वाली भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी












