नई दिल्ली। मौसम 9 जून 2026: देश में एक बार फिर से बारिश-तूफान लोगों की टेंशन बढ़ाने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 9 जून को यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। आम लोगों और किसानों को बहुत अधिक सावधान रहने की जरूरत है। इस तेज रफ्तार आंधी के चलते कुछ राज्यों में बड़े-बड़े वृक्ष जड़ से उखड़ सकते हैं। वहीं, पूर्वी राज्यों में बिजली और वज्रपात कहर बरपा सकती है।
पहाड़ी राज्यों में ओले गिरने की चेतावनी है। मछुआरों को नदी के किनारे जाने से बचने के लिए कहा गया है। उत्तरी हरियाणा और आसपास के इलाकों में निचले क्षोभमंडल स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में भी निचले क्षोभमंडल स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। तो चलिए आपलोगों को बताते हैं कल 9 जून को देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा। हम आपलोगों को जिलावार भी बारिश का हाल बताएंगे…
देश के 15 राज्यों में भारी बारिश-तूफान की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 9 जून को 15 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, असम और केरल में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। पूर्वी राज्यों में आंधी के चलते फसलों को नुकसान हो सकता है।
दिल्ली में मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली(9-11 जून-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक दिल्ली में 9 जून से लेकर 11 जून के बीच भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा के झोंके चलने की संभावना है। वहीं, दिल्ली में कल यानी 9 जून को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। इस बारिश से तापमान में राहत मिल सकती है।
यूपी में मौसम कैसा रहेगा
यूपी(9-14 जून-भारी बारिश-तूफान की चेतावनी): मेरठ, मुजफ्फर नगर, गाजियाबाद मोरादाबाद, आगरा, मथुरा, कानपुर, आजमगढ़, पीलीभीत वाराणसी, गोरखपुर और प्रयागराज में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, इस दौरान 9 जून को लखनऊ में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
बिहार में मौसम कैसा रहेगा
बिहार(9-10 जून-भारी बारिश और आंधी का अलर्ट): गया, जहानाबाद, पटना, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, खगड़िया और भागलपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को इस दौरान बेवजह बाहर निकलने से बचने के लिए कहा गया है। वहीं, कल यानी 9 जून को पटना का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
झारखंड में मौसम कैसा रहेगा
झारखंड(9 जून-बारिश-तूफान की चेतावनी): रांची, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर, दुमका, पलामू और सरायकेला में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी है। वहीं, कल यानी 9 जून को रांची का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड(9 जून-भारी बारिश-आंधी की संभावना): देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, पिथौरागढ़, चमोली, चपावत, बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल और ऋषिकेश में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। वहीं, कल यानी 9 जून को देहरादून में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
हिमाचल में मौसम कैसा रहेगा
हिमाचल(9 जून-बारिश-आंधी का अलर्ट): कांगड़ा, मंडी, चंबा, किन्नौर, कुल्लू, सोलन, हमीरपुर और बिलासपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तूफान चलेग। वहीं, कल यानी 9 जून को मनाली का अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
जम्मू-कश्मीर में मौसम कैसा रहेगा
जम्मू-कश्मीर( 9-14 जून-भारी बारिश-तूफान की चेतावनी): उधमपुर, पुलवामा, अनंतनाग, किश्तवाड़, बडगाम, गांदरबल, डोडा, रामबन, बांदीपोरा, कठुआ और बारामूला में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 9 जून को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
शहर अधिकतम न्यूनतम
दिल्ली 42°C 32°C
मुंबई 33°C 30°C
चेन्नई 38°C 30°C
कोलकाता 38°C 29°C
लखनऊ 42°C 29°C
पटना 39°C 28°C
रांची 36°C 27°C
भोपाल 38°C 28°C
जयपुर 42°C 31°C
शिमला 31°C 21°C
नैनीताल 31°C 22°C
पश्चिम बंगाल में का मौसम कैसा रहेगा
पश्चिम बंगाल(9-11 जून-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): बीरभूम, नादिया, दुर्गापुर, झारग्राम, हावड़ा, हुगली, पश्चिम मेदिनीपुर, मुर्शिदाबाद, अलीपुरद्वार और कलिम्पोंग में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अलर्ट है। वहीं, कल यानी 9 जून को कोलकाता में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
पंजाब में मौसम कैसा रहेगा
पंजाब (10-11 जून-भारी बारिश और आंधी की संभावना): पठानकोट, बरनाला, पटियाला, लुधियाना, गुरदासपुर, चंडीगढ़ और जालंधर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी।
राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा
राजस्थान (9-10 जून-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): जयपुर, सवाई माधोपुर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, बीकानेर, अजमेर, सीकर, पाली और उदयपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। वहीं, जयपुर में कल यानी 9 जून को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
मध्य प्रदेश में मौसम कैसा रहेगा
मध्य प्रदेश (9-10 जून- बारिश-आंधी का अलर्ट): इंदौर, भोपाल, धार, विदिशा, कटनी, होशंगाबाद, मुरैना, श्योपुर, उज्जैन, मंदसौर, अशोक नगर, नीमच, आगर-मालवा और विदिशा में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, भोपाल में 9 जून को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
असम में मौसम कैसा रहेगा
असम (9 जून- तेज बारिश-तूफान की चेतावनी): गुवाहाटी, लखीमपुर, कोकराझार, माजुली, धुबरी, बाजाली, बारपेटा, डिमा हासाओ, होजाई और जोरहाट में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलेगी।
केरल में मौसम कैसा रहेगा
केरल (9-10 जून- मानसून वाली बारिश की संभावना): तिरुवनंतपुरम, वायनाड, त्रिशूर, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की, कन्नूर और मल्लपुरम में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। समुद्री किनारे रहने वाले मछुआरों को अलर्ट रहने की जरूरत है।
तमिलनाडु में मौसम कैसा रहेगा
तमिलनाडु (9-11 जून- भारी बारिश का अलर्ट): चेन्नई, कन्याकुमारी, धर्मपुरी, नागपट्टिनम, ईरोड, नागपट्टिनम और धर्मपुरी में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है।












