पनियरा क्षेत्र में शुक्रवार भोर में हुई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों को इस बारिश से काफी राहत मिली है। सुबह चार बजे से ही तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश ने पूरे इलाके में ठंडक ला दी, जिससे वातावरण सुहाना हो गया। बारिश इतनी तेज थी कि खेतों में चारों ओर पानी भर गया और कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। खबर लिखे जाने तक रुक-रुक कर बारिश जारी थी और आसमान में घने बादल छाए हुए थे। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों तक बारिश की संभावना बनी हुई है। इस बारिश से किसानों में खुशी का माहौल है। पनियरा क्षेत्र के महुअवा शुक्ल गांव के किसान गणेश प्रजापति, प्रदीप यादव, हरिकेश यादव, राकेश यादव और रमेश चौहान सहित अन्य किसानों ने बताया कि यह बारिश सब्जियों की फसलों के लिए बेहद लाभदायक साबित होगी। हालांकि, प्याज की अगेती फसल के लिए इस बारिश से नुकसान होने की आशंका भी जताई गई है। बीते दिनों तेज धूप और पछुआ हवा के कारण सब्जियों की फसल पर प्रतिकूल असर पड़ रहा था, जिससे किसान चिंतित थे। किसानों का कहना है कि इस समय हुई बारिश से खेतो मे बोई गई सब्जियों एवं अन्य फसलों को पर्याप्त नमी मिलेगी और उत्पादन में भी सुधार होने की उम्मीद है। यह बारिश जहां आम लोगों के लिए राहत लेकर आई है, वहीं किसानों के लिए भी लाभकारी सिद्ध हो रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
पनियरा में आंधी-बारिश से बदला मौसम:भीषण गर्मी और लू से लोगों को मिली राहत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












