Homeदेश (National)कोलकाता एयरपोर्ट पर ऐसा क्या हुआ कि भिड़ गए BJP-TMC के समर्थक?

कोलकाता एयरपोर्ट पर ऐसा क्या हुआ कि भिड़ गए BJP-TMC के समर्थक?

पश्चिम बंगाल के कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार रात तृणमूल कांग्रेस महासचिव अभिषेक बनर्जी के दिल्ली से लैंडिंग से पहले झड़प हो गई। टीएमसी और बीजेपी समर्थक एयरपोर्ट पर जमा थे, जिसके दौरान दोनों गुटों में नारेबाजी और हाथापाई शुरू हो गई।

तृणमूल कांग्रेस समर्थकों का आरोप है कि बीजेपी वाले अंडे लेकर आए थे, जिन्हें अभिषेक बनर्जी पर फेंकने की तैयारी थी। एक टीएमसी समर्थक ने कहा कि एक बीजेपी कार्यकर्ता हथियार लेकर आया था। एयरपोर्ट पर जमक हंगामा मचा।

उन्होंने बताया, ‘हमने उन्हें यह संस्कृति शुरू न करने की अपील की, लेकिन उन्होंने कहा कि यह तो आपने सिखाया है। वे हमारे लोगों से बदतमीजी करने लगे। हमने CRPF से उन्हें हटाने को कहा, लेकिन उन्होंने एयरपोर्ट पर हथियार निकाल लिए।’

यह भी पढ़ें: कोर्ट से खजाने तक, ममता बनर्जी को एक दिन में लगे 4 बड़े झटके

हेलमेट, हथियार लेकर भिड़े समर्थक

वायरल वीडियो में एक व्यक्ति दूसरे पर हेलमेट से मारने की कोशिश करता दिख रहा है, जबकि आसपास के लोग उसे रोक रहे हैं। बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार भी मौके पर मौजूद थे। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने और कानून पर भरोसा रखने की अपील की।

क्यों दिल्ली आए थे अभिषेक बनर्जी?

अभिषेक बनर्जी दिल्ली में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलकर 20 बागी टीएमसी सांसदों की ओर से त्रिपुरा की अनजान छोटी पार्टी नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में विलय के फैसले का विरोध करने गए थे।

यह भी पढ़ें: एक से दो नहीं, कई टुकड़ों में बंटेगी TMC? ऋतब्रत बनर्जी बता रहे अलग कहानी

दिल्ली आने का एजेंडा क्या था?

अभिषेक बनर्जी ने स्पीकर को बताया कि यह विलय संवैधानिक प्रावधानों के खिलाफ है। अब अभिषेक बनर्जी कोलकाता लौट आए हैं। वह टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के साथ अपने आवास पहुंचे हैं। पश्चिम बंगाल में अब इस पर हंगामा होने के आसार हैं।


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments