गर्मी में पौधे : गर्मियों के मौसम में घर में लगे पौधे तेजी से सूखते हैं। ऐसे में उन्हें सूखने से बचाने के लिए लोग दिन में कई बार पानी दे देते यहीं जो कि गलत तरीका है। ऐसा करने से पौधे बहुत जल्दी खराब हो जाते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं इस मौसम में पौधों को पानी कब देना चाहिए?
सुबह या शाम: गर्मी में पौधों को पानी देने का सबसे सही समय सुबह 6 से लेकर 8 बजे के बीच होता है। सुबह पानी देने से मिट्टी को नमी रहती है पौधे गर्मी का सामना कर पाते हैं। लेकिन अगर आप सुबह पानी नहीं दे पाते हैं, तो शाम को 6 बजे के बाद भी पौधों को पानी दे सकते हैं।
दोपहर में बचें: गर्मियों के मौसम में दोपहर के समय 12 से 4 बजे के बीच पौधों में पानी देने से बचें। तेज धूप में पानी डालने से वाष्पीकरण बहुत ज़्यादा होता है इस वजह से पौहदों की पत्तियां झुलस जाती हैं।
मिट्टी चेक करें: बता दें, गर्मियों के मौसम में भी रोज रोज पौधों को पानी देना ज़रूरी नहीं है। अगर मिट्टी ने नमी मौजूद है तो पानी न दें। हमेशा अपनी उंगली को मिट्टी में 2-3 इंच तक डालकर चेक करें। जब मिट्टी सूखी लगे, तभी पानी दें।
मल्चिंग: गर्मियों में पौधों की मिट्टी में नमी को ज्यादा देर तक बरकरार रहे इसलिए पौधों की जड़ों के आसपास लकड़ी के बुरादे की मल्चिंग करें।












