बहराइच के मिहींपुरवा क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला और सुखद मामला सामने आया है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के पकड़िया दीवान निवासी शिवाकांत यादव की पत्नी रिंकी को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई थी। परिजन आनन-फानन में उन्हें एक निजी कार से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) मोतीपुर ले जा रहे थे। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में महिला का दर्द असहनीय हो गया। स्थिति बिगड़ती देख कार में सवार महिला रिश्तेदारों ने मोर्चा संभाला। उन्होंने सूझबूझ और हिम्मत दिखाते हुए चलती गाड़ी में ही सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने एक के बाद एक तीन स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया। चलती कार में एक साथ तीन बच्चों के जन्म की खबर जिसने भी सुनी, वह दंग रह गया। परिजन बोले- यह ईश्वर की बड़ी कृपा इस अनोखी घटना को लेकर पूरे मिहींपुरवा क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोग इसे किसी बड़े चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं। परिजनों का कहना है कि इतनी चुनौतीपूर्ण और जोखिम भरी स्थिति होने के बावजूद मां और तीनों बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं, यह सिर्फ और सिर्फ भगवान का आशीर्वाद है। मां मेडिकल कॉलेज रेफर, बच्चे पहुंचे घर शुरुआती जांच के बाद डॉक्टरों ने मां को आगे के स्वास्थ्य परीक्षण और बेहतर देखभाल के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया है। वहीं, तीनों नवजात शिशु पूरी तरह स्वस्थ हैं, जिन्हें परिजन सुरक्षित अपने घर ले आए हैं। घर में एक साथ तीन नन्हे मेहमानों के आने से खुशी का माहौल है।
महिला ने कार में तीन बच्चों को दिया जन्म:अस्पताल पहुंचने से पहले हुई डिलीवरी, मां-बच्चे स्वस्थ
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












