Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सेमगढ़ा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला गंभीर:प्राथमिक उपचार के...

सेमगढ़ा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला गंभीर:प्राथमिक उपचार के बाद बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर


श्रावस्ती के इकौना तहसील क्षेत्र में सेमगढ़ा के पास एक सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, कोलभार कंचनी गांव निवासी लल्ली देवी अपनी सहेली के घर सेमगढ़ा क्षेत्र जा रही थीं। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में लल्ली देवी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना दी, जिसके बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments