Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)धान रोपाई के दौरान महिलाओं से मारपीट:पेड़रहिया गांव में कई घायल, जिला...

धान रोपाई के दौरान महिलाओं से मारपीट:पेड़रहिया गांव में कई घायल, जिला अस्पताल रेफर

#बस्ती_न्यूज

नगर थाना क्षेत्र के पेड़रहिया गांव में धान की रोपाई के दौरान शुक्रवार को कटीले बांस हटाने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान कुछ लोगों ने महिलाओं से मारपीट की, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पेड़रहिया निवासिनी विफना देवी पत्नी राम सुरेश गुप्ता ने नगर थाने में लिखित तहरीर दी है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई और अपने परिवार की जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। विफना देवी ने अपनी तहरीर में बताया कि जब वह धान बैठाने के लिए कटीले बांस हटा रही थीं, तभी विशाल पुत्र रामचन्दर, राम जियावन, ऊषा देवी और कुमकुम कुमारी सहित अन्य लोगों ने गाली-गलौज करते हुए फावड़ा, सरिया और ईंट से उन पर हमला कर दिया। इस मारपीट में विफना देवी और उनकी बेटी लक्ष्मीना का सिर फट गया, जबकि आंचल और हिना को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद 112 पर फोन करने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलवारी पहुंचाया गया। घायलों की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। विफना देवी ने दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। चौकी प्रभारी करहली सर्वेश कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है और इसके अनुसार मुकदमा पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments