बहराइच में नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने पर महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों से देश की महिलाओं को उनका अधिकार मिला है। वक्ताओं ने इस अधिनियम को केवल एक कानून नहीं, बल्कि मातृ शक्ति के प्रति सम्मान और विश्वास का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह कानून समाज में महिलाओं के प्रति दृष्टिकोण में सकारात्मक बदलाव लाएगा। कार्यक्रम को शहर की प्रतिष्ठित स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. राजुल सिंह, महिला महाविद्यालय की डॉ. निधि मल्ल व डॉ. दया कुमारी, चिकित्सक डॉ. निशा शाही और अधिवक्ता एकता जायसवाल ने संबोधित किया। महिलाओं ने जोर दिया कि इस अधिनियम से उन्हें निर्णय लेने की प्रक्रिया में सीधे शामिल होने का अवसर मिलेगा। महिलाओं ने कहा कि इस कानून के बाद वे केवल मतदान के लिए नहीं, बल्कि नीति निर्माण में भी निर्णायक भूमिका निभाएंगी। अधिनियम के लागू होने से लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़कर 33 प्रतिशत हो जाएगा, जबकि वर्तमान में लोकसभा में यह मात्र 14 प्रतिशत है। इस अधिनियम के माध्यम से महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बन सकेंगी।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर महिलाओं ने किया कार्यक्रम:बहराइच में महिलाओं ने प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










