Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में महिला जन आक्रोश अभियान, सांसद आवास घेरा:महिला सुरक्षा, सम्मान और...

बस्ती में महिला जन आक्रोश अभियान, सांसद आवास घेरा:महिला सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए जोरदार नारेबाजी

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में भाजपा के महिला जन आक्रोश अभियान के दूसरे दिन मंगलवार को हरैया और महादेवा विधानसभा क्षेत्रों से आईं महिलाओं ने सांसद आवास के बाहर धरना प्रदर्शन किया। राजकीय इंटर कॉलेज के निकट हुए इस प्रदर्शन में महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर महिला सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने सरकार की विभिन्न योजनाओं और महिला सशक्तिकरण को लेकर अपने विचार भी व्यक्त किए। धरने को संबोधित करते हुए विधायक अजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने उज्ज्वला योजना, मिशन शक्ति और स्वयं सहायता समूह जैसी योजनाओं का उल्लेख किया, जिन्होंने महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाया है। प्रदेश की महिलाएं जागरूक हो चुकी हैं पूर्व विधायक रवि सोनकर ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश की महिलाएं अब जागरूक हो चुकी हैं और विकास व सुरक्षा की राजनीति के साथ खड़ी हैं। उन्होंने बताया कि महिला जन आक्रोश अभियान तुष्टिकरण और परिवारवाद की राजनीति के खिलाफ जनमत तैयार कर रहा है। जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता अब विकास, सुशासन और महिला सम्मान की राजनीति को समर्थन दे रही है। इस कार्यक्रम को दिलीप पाण्डेय, अनिता चौहान, अरविंद पाल, श्वेतांक शेखर सिंह, अभिषेक कुमार गौतम, रजनी चौधरी, अखण्ड प्रताप सिंह, शालिनी मिश्रा, संध्या दीक्षित, खादिम हुसैन, शैल तिवारी, रोली सिंह, मृदुला शुक्ल, मीना पाण्डेय और सुमन सिंह सहित कई अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। ये रहे मौजूद इस दौरान धरने में रागिनी, शिवकुमारी, अर्चना, फूलवती, सबनम खातून, पूजा, गंगा दुलारी, रश्मी, दीपिका, सिमरन, जयश्री, ब्रह्मपुत्री, रेखा, सलोनी, रोशनी, दिव्या, प्रभावती, सुलेखा और शाजिया खातून सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments