Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पनियरा में डीआईओएस ने मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित:बोले-शिक्षा समाज को सही...

पनियरा में डीआईओएस ने मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित:बोले-शिक्षा समाज को सही दिशा देने का सबसे प्रभावी माध्यम


पनियरा क्षेत्र के दलसिंगार इंटर कॉलेज में मंगलवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में जनपद की मेरिट सूची में स्थान पाने वाली चार छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) प्रदीप कुमार शर्मा ने छात्राओं को स्मृति चिह्न भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह को संबोधित करते हुए डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज को सही दिशा में ले जाना है। उन्होंने जोर दिया कि जब बेटियां पढ़-लिखकर आगे बढ़ती हैं, तो इससे दो पीढ़ियां शिक्षित होती हैं। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के इस विद्यालय की छात्राओं के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पूरे जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणामों की बात करें तो हाईस्कूल में विजय लक्ष्मी ने जनपद में प्रथम स्थान, रितिका सिंह ने पांचवां और अमंतिका ने सातवां स्थान प्राप्त किया। वहीं, इंटरमीडिएट में सरस्वती ने छठवां स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त, विद्यालय के 38 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। डीआईओएस ने इस उपलब्धि को विद्यालय के लिए ‘मेधावी विद्यालय’ के रूप में पहचान दिलाने वाला बताया। कार्यक्रम से पूर्व डीआईओएस ने छात्राओं के साथ मिलकर पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक रामचन्द्र यादव, प्रधानाचार्य गुलाबचंद सहित शिक्षक, कर्मचारी और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments