सिद्धार्थनगर के बर्डपुर बाजार स्थित सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में बुधवार को भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विशेष पूजा-अर्चना की। यह पूजा केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी। इस अवसर पर भाजपाइयों ने शिवलिंग की धूपबत्ती दिखाकर पूजा की और आरती उतारी। कार्यकर्ताओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्र की निरंतर प्रगति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने इस अवसर पर सभी को मिष्ठान खिलाकर बधाई दी। उन्होंने इसे एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4,399 दिनों के साथ निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले नेता हैं और उनका कार्यकाल अभी जारी है। उपाध्याय ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने अभूतपूर्व विकास देखा है, और प्रधानमंत्री मोदी ने इन वर्षों में कभी विश्राम नहीं किया, बल्कि लगातार देश व जनता की सेवा में जुटे रहे। उनके लिए जनता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म और पूजा है। इस दौरान अरविंद उपाध्याय, मुन्नी देवी, राजकुमार चौधरी, महावीर, फूलचंद्र जायसवाल, सबलू साहनी, श्रवण दुबे, रजत, कौशल अग्रहरि, आशीष मिश्रा, विजय कश्यप, जयराम यादव, अंकुर गुप्ता, आशीष गिरी, ओमप्रकाश यादव सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मोदी सरकार के 12 साल पूरे, कार्यकर्ताओं ने की पूजा:बर्डपुर बाजार में सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में कार्यकर्ताओं ने की विशेष प्रार्थना
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












