#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 35 वर्षीय युवक आसाराम चौहान की मौत हो गई। यह घटना बुधवार दोपहर करीब 3 बजे छावनी कस्बे में हाईवे किनारे हुई। गंभीर रूप से घायल आसाराम को विक्रमजोत सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सोनबरसा गांव निवासी आसाराम चौहान बुधवार को छावनी बाजार में खरीदारी करने आए थे। युवक हाईवे के किनारे पैदल चल रहा था, तभी बस्ती से अयोध्या की ओर जा रहे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और छावनी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। छावनी थानाध्यक्ष चंदन ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित परिवार से तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक मौत:छावनी कस्बे में हाईवे किनारे हुआ हादसा, इलाज के दौरान गई जान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












