#बस्ती_न्यूज
बस्ती के दुबौलिया-रामजानकी मार्ग पर शनिवार देर रात एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। गोकुलपुर के पास सड़क पर अचानक आए कुत्ते से बाइक टकराने के बाद युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह गिर पड़ा। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान ऊंजी गांव निवासी आलोक सिंह उर्फ गोलू सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गोलू सिंह शनिवार देर रात अपनी बाइक से किसी काम से जा रहे थे। गोकुलपुर के पास अचानक एक कुत्ता सड़क पर आ गया, जिससे उनकी बाइक टकरा गई। कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और गोलू सिंह सड़क पर गिर पड़े। इस दुर्घटना में उनके सिर में गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में गहरा दुख छा गया। परिवार के सदस्य और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। पूरे गांव में शोक का माहौल है। ऊंजी गांव में गोलू सिंह के निधन से लोग स्तब्ध हैं और बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं। एसओ जीवन त्रिपाठी ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में सड़क हादसे में युवक की मौत:कुत्ते को बचाने की कोशिश में अनियंत्रित हुई बाइक, सिर में गंभीर चोट आने से गई जान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












