Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नाबालिग से दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन के आरोप में युवक गिरफ्तार:शोहरतगढ़ पुलिस ने...

नाबालिग से दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन के आरोप में युवक गिरफ्तार:शोहरतगढ़ पुलिस ने आरोपी को दबोचा, एक सप्ताह पहले दर्ज हुआ था मुकदमा


सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के गंभीर आरोपों के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। यह मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता पक्ष की तहरीर पर करीब एक सप्ताह पहले मुकदमा दर्ज किया गया था। तब से आरोपी फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में लगातार जुटी हुई थी। प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में शोहरतगढ़ पुलिस को बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली। बताया गया कि मामले में वांछित आरोपी डुहिया नाला पुल के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इम्तियाज उर्फ राज पुत्र मोहम्मद रशीद, निवासी वार्ड नंबर 11 रघुनाथ नगर, कस्बा व थाना शोहरतगढ़, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं, पॉक्सो एक्ट और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म सम्परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी से हिरासत में पूछताछ की और आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय भेज दिया। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है और सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संतोष यादव, हेड कांस्टेबल प्रभाकर यादव और हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार यादव शामिल थे। सीओ शोहरतगढ़ मैयंक द्विवेदी ने कहा कि महिलाओं और नाबालिगों से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments