#बस्ती_न्यूज
लालगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत बस्ती महुली मार्ग पर बुधवार दोपहर महादेवा चौराहे पर दो चार पहिया वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि दोनों वाहनों के चालक और उनमें सवार लोग बाल-बाल बच गए। किसी को गंभीर चोट नहीं आई। यह घटना बीच बाजार में हुई, लेकिन उस समय कोई अन्य व्यक्ति या वाहन इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों वाहन चालक तेज रफ्तार में थे और अनियंत्रित होकर एक-दूसरे से भिड़ गए। इसी कारण यह टक्कर हुई और गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
लालगंज में दो कारों की आपस में टक्कर:तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा, चालक व सवार सुरक्षित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












