#बस्ती_न्यूज
बस्ती के नगर थाना क्षेत्र के कुरहा पट्टी पृथी गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित सादिक अली पुत्र सोहवत अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 जून की रात उनके पुत्र अब्दुल रहमान पर गांव के कुन्दन पाण्डेय, मनीष विश्वकर्मा, अनमोल चतुर्वेदी और कन्हैया ने मिलकर हमला किया। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों का इस्तेमाल किया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। इस हमले में अब्दुल रहमान के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। उनका इलाज बस्ती के जिला चिकित्सालय में चल रहा है। थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
नगर थाना क्षेत्र में युवक पर लाठी-डंडों से हमला:सिर पर गंभीर चोटें आई, पुरानी रंजिश में चार नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












