महराजगंज के फरेंदा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसे में 25 वर्षीय ट्रैक्टर चालक नीरज यादव की मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब वे बाजारडीह के पास खराब ट्रैक्टर को सड़क किनारे खड़ा कर सड़क पार कर रहे थे। मृतक की पहचान पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के शैल्दह उर्फ कवल्दह निवासी शुभनाथ यादव के पुत्र नीरज यादव (25 वर्ष) के रूप में हुई है। हादसा फरेंदा थाना क्षेत्र के बाजारडीह में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोनौली की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने नीरज को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक उछलकर सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुरंदरपुर पुलिस ने कार संख्या के आधार पर संबंधित वाहन को रानीपुर के पास पकड़ लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। ग्रामीणों ने दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में सड़क हादसे में युवक की मौत:ट्रैक्टर खराब होने पर सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












