#बस्ती_न्यूज
बस्ती के लालगंज थानाक्षेत्र के बैजीपुर निवासी 28 वर्षीय रमजान की शनिवार शाम चंडीगढ़ में सड़क हादसे में मौत हो गई। इस घटना की सूचना देर शाम उसके गांव पहुंची। रमजान, फेरू का पुत्र था। वह अपने एक दोस्त के साथ चंडीगढ़ में रहता था और निजी कंपनी में डिलीवरी बॉय के रूप में काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। संजय गोंड ने फोन पर बताया कि शनिवार शाम करीब 5 बजे रमजान डिलीवरी देने जा रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। रमजान अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसकी बड़ी बहन का विवाह हो चुका है, जबकि छोटी बहन अविवाहित है। रमजान के परिवार में उसकी वृद्ध मां और अविवाहित बहन हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती के युवक की चंडीगढ़ में सड़क हादसे में मौत:डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था, डिलीवरी ले जाते समय हादसा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












