सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय वर्मा ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। उन्होंने सफाई कर्मचारियों और स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों के साथ मिलकर झाड़ू लगाई और लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले, विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से यह पहल की। उन्होंने ‘स्वच्छता ही सेवा, श्रम ही योग और सम्मान ही संस्कार’ तथा ‘योग करें और कर्मयोगी बनें’ के संकल्प के साथ क्षेत्रवासियों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया। विधायक वर्मा ने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत को जन आंदोलन बनाकर राष्ट्र निर्माण का आधार बनाया है, उसी तरह क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वे स्वच्छता और साफ-सफाई के प्रति प्रतिबद्ध रहें। उन्होंने एक स्वच्छ और स्वस्थ समाज के लिए जनभागीदारी को आवश्यक बताया। इस अवसर पर विधायक विनय वर्मा ने स्वच्छताकर्मी माताओं और बहनों के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि यह कर्मयोग का अभिनंदन है और स्वच्छताकर्मी हमारे समाज के वास्तविक हीरे हैं। उनकी वजह से हमारे गांव, कस्बे, सड़कें, अस्पताल और सार्वजनिक स्थल स्वच्छ व सुंदर बने रहते हैं। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. ए.के. आजाद, ईओ अजय कुमार, डॉ. राकेश मौर्य, अर्जुन यादव, राजकमल त्रिपाठी, हरेंद्र सिंह, मालजी शर्मा, सुरेंद्र पाल, रतन मनोज, राजेश त्रिपाठी, एडीओ पंचायत संजय पटेल, सचिव अजय भारतीय और रत्नेश सोनी सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
शोहरतगढ़ सीएचसी में विधायक ने झाड़ु लगाकर की सफाई:स्वच्छता अभियान से लोगों को प्रेरित किया, स्वस्थ समाज पर जोर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












