श्रावस्ती जनपद के इकौना थाना क्षेत्र के सेमगढ़ा पश्चिमी कैप्टन पुरवा निवासी संतराम (बच्चा राम के पुत्र) की संभल जिले में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। वह लुधियाना जा रहे थे, जहां वह ठेला लगाकर सब्जी बेचने का काम करते थे। यह हादसा संभल जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर हुआ। बताया जा रहा है कि एक बस का टायर पंचर हो गया था, जिसके बाद चालक ने बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया था। इसी दौरान, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी बस में जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में संतराम की मौके पर ही मृत्यु हो गई। उनके साथ यात्रा कर रहे गांव के दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अतिरिक्त, बस में सवार एक दर्जन से अधिक यात्री भी घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस और ट्रक दोनों के चालक घटना स्थल से फरार हो गए। ग्रामीणों और यात्रियों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। संतराम को संभल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को जब संतराम का शव गांव पहुंचा, तो पूरे गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार वालों ने बताया कि संतराम अपने माता-पिता के इकलौते सहारा थे और उनके पांच छोटे बच्चे हैं। अब परिवार के सामने भरण-पोषण का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। गुरुवार सुबह उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
श्रावस्ती के युवक की संभल में सड़क हादसे में मौत:लुधियाना जाते समय गंगा एक्सप्रेसवे पर बस-ट्रक टक्कर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












