Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)इकौना में ई-रिक्शा से गिरकर युवक घायल:जिला अस्पताल रेफर, वीरपुर चौराहे के...

इकौना में ई-रिक्शा से गिरकर युवक घायल:जिला अस्पताल रेफर, वीरपुर चौराहे के पास हादसा


इकौना थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 730 पर बुधवार को एक युवक ई-रिक्शा से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा वीरपुर चौराहे के पास हुआ, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के बंजारी पूरे मंशा राम निवासी मती अहमद (35) पुत्र रफी अहमद ई-रिक्शा से इलाज कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना जा रहे थे। इसी दौरान वीरपुर चौराहे के पास अचानक झटका लगने से वह ई-रिक्शा से गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments