Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में पिलर गिरने से युवक गंभीर घायल:मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया...

श्रावस्ती में पिलर गिरने से युवक गंभीर घायल:मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया


श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के दिननामगढ़ गांव में गुरुवार को एक हादसे में 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक पर अचानक एक पिलर गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। जानकारी के अनुसार, दिननामगढ़ निवासी वीरेंद्र कुमार पुत्र शिव कुमार के ऊपर यह पिलर गिरा। घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस यूपी-32 एफजी 2793 मौके पर पहुंची। एंबुलेंस के ईएमटी पवन कुमार मौर्य और पायलट केशरी शुक्ला ने घायल वीरेंद्र को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इकौना पहुंचाया। सीएचसी इकौना में चिकित्सकों ने वीरेंद्र को प्राथमिक उपचार दिया। हालांकि, उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments