Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिंदुरिया में युवक गंभीर घायल:सिर में चोटें आईं, जिला अस्पताल रेफर किया...

सिंदुरिया में युवक गंभीर घायल:सिर में चोटें आईं, जिला अस्पताल रेफर किया गया


महराजगंज के सिंदुरिया थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मोहनपुर के पास रात करीब 8 बजे हुई। घायल को पुलिस की मदद से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घायल युवक की पहचान सिंदुरिया थाना क्षेत्र के बड़हरा मीर निवासी मोहन मिश्रा (पुत्र छेदी मिश्रा) के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही सिंदुरिया पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मोहन मिश्रा को पुलिस के जवान अपने सरकारी वाहन के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, घायल युवक की हालत काफी नाजुक बनी हुई है और उसका उपचार जारी है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि यह टक्कर किसी वाहन से हुई या बाइक अनियंत्रित होने के कारण। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक लगभग 20 मिनट तक सड़क पर पड़ा रहा, जिसके बाद गश्त कर रहे सिंदुरिया थाने के जवानों ने उसे देखा और तुरंत अस्पताल पहुंचाया। क्षेत्र में आए दिन इस प्रकार की घटना हो रही हैं पुलिस के सूझ बुझ से उसे जिला अस्पताल ले जा ज्या रहा है

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments