दिग्विजयनाथ बालिका इंटर कॉलेज, चौक बाजार में मां कौशल्या स्वावलंबन केंद्र के अंतर्गत 15 दिवसीय टेरा-कोटा ज्वेलरी प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सपना सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। यह प्रशिक्षण ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘हुनर से रोजगार’ की दिशा में एक पहल है। इसका उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाना और भारतीय पारंपरिक कला को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक श्री शेषमणि ने बताया कि टेरा-कोटा ज्वेलरी केवल एक कला नहीं, बल्कि रोजगार का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि मिट्टी से बनने वाली यह पर्यावरण-अनुकूल ज्वेलरी आज बाजार में काफी मांग में है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षक द्वारा छात्राओं को मिट्टी गूंथने, विभिन्न डिजाइनों के हार, झुमके, चूड़ी और मांग-टीका बनाने की बारीकियां सिखाई जा रही हैं। इसमें रंगाई और पॉलिश करने के तरीके भी शामिल हैं। इस प्रशिक्षण में कक्षा 9 से 12 तक की लगभग 65 छात्राएं भाग ले रही हैं। कार्यशाला के समापन पर सभी छात्राओं को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए जाएंगे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
टेरा-कोटा ज्वेलरी प्रशिक्षण शुरू:मां कौशल्या स्वावलंबन केंद्र के अंतर्गत दिग्विजयनाथ बालिका इंटर कॉलेज में
RELATED ARTICLES












