Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)ठूठीबारी में दो शराब तस्कर पकड़े गए:150 शीशी अवैध नेपाली शराब बरामद,...

ठूठीबारी में दो शराब तस्कर पकड़े गए:150 शीशी अवैध नेपाली शराब बरामद, आबकारी अधिनियम में केस दर्ज


ठूठीबारी पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को पुलिस ने नेपाल से लाई जा रही 150 शीशी अवैध नेपाली शराब बरामद की। यह कार्रवाई ठूठीबारी थाना पुलिस टीम ने एसएसबी मार्ग पर गश्त के दौरान की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र के मेधौली कला निवासी राजू नट (28 वर्ष) पुत्र भोला नट और ठूठीबारी थाना क्षेत्र के डिगही निवासी अशोक यादव पुत्र जनार्दन यादव के रूप में हुई है। लक्ष्मीपुर चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक मनीष कुमार तिवारी के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल सुनील कुमार यादव, कांस्टेबल दीपक कुमार सिंह, कांस्टेबल गौरव पासवान और कांस्टेबल अभिषेक पाण्डेय की टीम एसएसबी मार्ग पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति नेपाल के हरखपुरा से पगडंडी के रास्ते अवैध नेपाली शराब लेकर भारत आ रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने एसएसबी मार्ग से नीचे गन्ने के खेत में छिपकर घेराबंदी की। कुछ देर बाद दोनों आरोपी पीठ पर बोरा लादे आते दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही उन्होंने बोरा फेंककर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नेपाल से कम दामों में शराब लाकर भारत में बेचते हैं। राजू नट के बोरे से 3 पेटी (90 शीशी) और अशोक यादव के बोरे से 2 पेटी (60 शीशी) नेपाली शराब बरामद हुई। कुल 5 पेटी में 150 शीशी (प्रत्येक 300 ML, ब्रांड: किसमिस सौंफ) अवैध नेपाली शराब जब्त की गई। थानाध्यक्ष ठूठीबारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के पास शराब के संबंध में कोई वैध कागजात नहीं थे। इस पर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular