महाराजगंज: सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत बागापार के टोला विशुनपुरवा से प्रसिद्ध शिव मंदिर बैद्धकालीन कटहरा जाने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों जलभराव की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। सड़क पर करीब एक फीट पानी जमा होने से यह मार्ग तालाब में तब्दील हो गया है, जिससे राहगीरों और शिव मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मुख्य मार्ग महराजगंज मुख्यालय से रामपुर बुजुर्ग होते हुए बागापार के टोला विशुनपुरवा के पास से बैद्धकालीन कटहरा स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर तक जाता है। यह मार्ग चौक बाजार, महेशपुर, चैनपुर, रेहाव, नदुआ, बरवा राजा, बसंतपुर राजा, परसा राजा, दहरौटा, बागापार, विशुनपुरवा, परासखाड़ सहित क्षेत्र के कई गांवों को मंदिर से जोड़ता है। बारिश के बाद सड़क पर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण पानी जमा हो गया है। करीब दो फीट पानी होने से सड़क और आसपास का क्षेत्र एक समान दिखाई देता है, जिससे दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है। पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं को भी पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क की इस समस्या को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई है, लेकिन अब तक इसका कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका है। इससे ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में गहरा रोष है। स्थानीय समाजसेवी उमेश चंद्र मिश्र ने बताया कि मार्ग पर जलभराव की समस्या के समाधान के लिए लिखित शिकायत के साथ आईजीआरएस के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराई गई है। उन्होंने संबंधित विभाग से सड़क पर जमा पानी की निकासी कराने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सावन सहित अन्य धार्मिक अवसरों पर इस मार्ग से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। ऐसे में सड़क पर लगातार पानी जमा रहना किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। लोगों ने पीडब्ल्यूडी विभाग से तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था कर सड़क को आवागमन योग्य बनाने की मांग की है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
बागापार-विष्णुपुरवा मार्ग पर दो फीट पानी जमा:शिव मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को परेशानी
RELATED ARTICLES












