#बस्ती_न्यूज
बस्ती के बनकटी क्षेत्र में हुए चर्चित महसो हत्याकांड के मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेडिकल परीक्षण कराया। पीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश ने आरोपियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। मेडिकल जांच के दौरान किसी भी आरोपी के शरीर पर चोट के निशान नहीं पाए गए। लालगंज थाना अध्यक्ष ने बताया कि मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। इसके बाद गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को न्यायालय के माध्यम से जेल भेजा जाएगा। पुलिस के अनुसार, हत्याकांड में शामिल कुछ अन्य अभियुक्त अभी फरार चल रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि फरार अभियुक्तों को भी जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
महसो हत्याकांड में तीन अभियुक्त गिरफ्तार:लालगंज थाना प्रभारी विनय पाठक द्वारा अन्य आरोपियों की तलाश जारी
RELATED ARTICLES












