#बस्ती_न्यूज
विक्रमजोत के धीरोली ( नई दुनिया) गाँव एक माह पूर्व आई आंधी के कारण 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन पर नीम का पेड़ गिर गया था। इस घटना में दो बिजली के खंभे टूट गए और एक खंभा लटक गया था। विद्युत विभाग ने इन टूटे खंभों को बदलने के बजाय, एक लकड़ी के पोल के सहारे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह अस्थायी व्यवस्था कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। ग्रामवासियों के अनुसार, यह लकड़ी का पोल तेज आंधी या तूफान आने पर टूटकर गिर सकता है, जिससे गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। यह बिजली लाइन जिस रास्ते से गुजरती है, उसी से होकर छोटे बच्चे विद्यालय पढ़ने जाते हैं। इसके अतिरिक्त, यह रास्ता गाँव वालों और अन्य राहगीरों द्वारा भी उपयोग किया जाता है। अभिभावक अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं, क्योंकि यह स्थिति हमेशा खतरे का सबब बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया है, लेकिन अभी तक इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। ग्रामवासियों ने विभागीय अधिकारियों से तत्काल टूटे हुए विद्युत पोलों को बदलवाने की मांग की है, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना को टाला जा सके।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
लकड़ी का खंभा बना बिजली का पोल:विक्रमजोत में ग्रामीण बोले- कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
RELATED ARTICLES












