#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित हुई। बभनान पावर हाउस के अंतर्गत ग्राम सलादीपुर में रात को 11000 वोल्ट का तार गिर गया। इससे पूरे गांव में बिजली गुल हो गई, जिससे ग्रामीणों को गर्मी और परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची। विद्युत कर्मचारी सुरेंद्र और ग्रामीणों की मदद से गिरे हुए तार को जोड़ने का कार्य शुरू किया गया। ग्रामीणों ने रातभर बिजली बहाल होने की उम्मीद में कर्मचारियों का सहयोग किया। आनंद प्रकाश पांडे, अमित तिवारी, राघवेंद्र सहित कई ग्रामीणों ने इस कार्य में सक्रिय भूमिका निभाई। उनकी सहायता से तार को सफलतापूर्वक जोड़ दिया गया और विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी। इस घटना पर ग्रामीणों ने अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में बार-बार बिजली कटौती होती है, जिससे छात्रों को पढ़ाई में और अन्य दैनिक कार्यों में दिक्कत होती है। ग्रामीणों का आरोप है कि अक्सर रात के समय ओवरलोड के कारण बिजली गुल हो जाती है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने की अपील की है। उनका कहना है कि यदि विभाग समय रहते उचित कदम उठाए तो इस तरह की समस्याओं से बचा जा सकता है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
सलादीपुर में 11000 वोल्ट तार गिरने से बिजली गुल:बभनान पावर हाउस क्षेत्र में रातभर बाधित रही विद्युत आपूर्ति
RELATED ARTICLES












