HomeHealth & Fitness इंग्लैंड ने 125 रनों से भारत  पर दर्ज की धमाकेदार जीत

 इंग्लैंड ने 125 रनों से भारत  पर दर्ज की धमाकेदार जीत

भारत बनाम इंग्लैंड :5 मैचों की T20I सीरीज तीसरे मैच में भारत और इंग्लैंड का आमना-सामना हुआ। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान इंग्लैंड ने फिलिप साल्ट के धमाकेदार अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 201 रनों का स्कोर खड़ा किया। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फिलिप साल्ट ने सबसे ज्यादा 70 रनों की पारी खेली। साल्ट ने अपनी पारी में 44 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 3 छक्के देखने को मिले। सैम करन ने 24 गेंदों में नाबाद 41 रन बनाए। भारत की ओर से हर्षित राणा और प्रिंस यादव ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। अक्षर पटेल के हाथ एक सफलता लगी।

इंग्लैंड के स्कोर का पीछा करते हुए टीम इंडिया की पारी का आगाज बेहद खराब रहा। भारतीय टीम के 5 विकेट महज 5 ओवर के अंदर गिर गए। इसके बाद भी विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा। टीम इंडिया पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई। इंग्लैंड की धारदार गेंदबाजी के सामने 11.4 ओवर में महज 76 रनों पर ढेर हो गई। इस तरह टीम इंडिया लगातार दूसरे मैच में हारकर 5 मैचों की सीरीज में बुरी तरह पिछड़ गई। सीरीज का पहला मैच बारिश में धुल गया था, जबकि दूसरे मैच में टीम इंडिया को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

इंग्लैंड की ओर से जोश टंग ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए जबकि जोफ्रा आर्चर ने 3 बल्लेबाजों का शिकार किया। वहीं, आदिल रशीद को 2 विकेट और विल जैक्स को 1 सफलता मिली। भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन वैभव और ईशान किशन ने बनाए। दोनों के बल्ले से सिर्फ 13-13 रन आए। 7 बल्लेबाज सिंगल डिजिट से आगे नहीं बढ़ सके।

 

प्लेइंग इलेवन
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रुक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग।

भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments