HomeHealth & Fitness गंगा सेतु पर मामूस को छोड़ कर मां ने लगाई छलांग, तलाश...

 गंगा सेतु पर मामूस को छोड़ कर मां ने लगाई छलांग, तलाश में जुटी पुलिस

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर में रविवार सुबह करीब 9 बजे चुनार स्थित सेतु पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला अपने छोटे बच्चे को पुल पर छोड़कर गंगा नदी में कूद गई।

घटना के बाद पुल पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर बिलखते मिले मासूम ने अपना नाम आयुष, मां का नाम आरती और पिता का नाम बबलू बताया। उसने बताया कि वह अहरौरा थाना क्षेत्र के हिनौती गांव का रहने वाला है।

सूचना पर पहुंची चुनार थाना पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित संरक्षण में ले लिया और परिजनों को सूचना दे दी। बताया जा रहा है कि महिला आरती अपने बेटे आयुष के साथ मायके जा रही थी। बच्चे के अनुसार, वह आगे चल रहा था और उसकी मां पीछे आ रही थी।

इसी दौरान उसने गंगा सेतु से छलांग लगा दी। महिला का मायका चुनार क्षेत्र के चूरामनपुर-रुदौली गांव में बताया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस महिला की तलाश में जुट गई है, वहीं परिजनाें ने स्थानीय पुलिस पर सहयोग न करने का आरोप भी लगाया है।

मासूम के बयान के अनुसार घर में विवाद की बात भी सामने आई है, जिसमें उसने चाचा, चाची और दादी द्वारा मारपीट की बात कही है। चुनार थाना प्रभारी विजय शंकर सिंह ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments