Homeदेश (National)केजरीवाल के मृतक रिश्तेदार के खिलाफ CBI ने दर्ज की FIR, भ्रष्टाचार...

केजरीवाल के मृतक रिश्तेदार के खिलाफ CBI ने दर्ज की FIR, भ्रष्टाचार का लगा आरोप

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के करीबी रिश्तेदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि रिश्तेदार का निधन हो चुका है। उन पर नाली निर्माण पर कथित भ्रष्टाचार का आरोप है। बता दें कि नाली निर्माण में भ्रष्टाचार की जांच पहले ही दिल्ली सरकार का एंटी करप्शन ब्यूरो कर रहा था। पिछले साल केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मामला सीबीआई के हवाले कर दिया।

आरोप के मुताबिक साल 2015-16 में ठेकेदार सुरेंद्र कुमार बंसल ने अलग-अलग कंपनियों के नाम पर ठेके लिए। उनको भुगतान भी किया गया। मगर काम कभी नहीं शुरू हुआ। इनमें से एक कंपनी कमल सिंह की थी। अधिकारियों के मुताबिक एक अन्य एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें कमल सिंह को आरोपी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें: ऑफर मिला, फोन आया… फिर भी राघव चड्ढा के साथ AAP ने नहीं छोड़ी बलबीर सिंह सीचेवाल

आरोप के मुताबिक सुरेंद्र कुमार बंसल ने कमल सिंह के नाम का इस्तेमाल किया और भारद्वाज एंटरप्राइजेज के फर्जी बिलों का इस्तेमाल करके सरकारी खजाने से धोखाधड़ी की। सीबीआई के मुताबिक केजरीवाल के प्रभाव में तकनीकी मानकों में हेरफेर करके बंसल को बाजार मूल्य से 46 प्रतिशत कम कीमत पर काम दिया गया।

यह भी पढ़ें: तो मान गया ईरान! 24 घंटे में दूसरी बार पाकिस्तान क्यों लौटे अब्बास अराघची?

शिकायत में कहा गया, ‘यह प्रार्थना की जाती है कि एनसीटी-दिल्ली के (पूर्व) मुख्यमंत्री की भूमिका की भी जांच की जानी चाहिए, क्योंकि उन्होंने अपने मुख्यमंत्री पद के प्रभाव का इस्तेमाल करके सुरेंद्र कुमार बंसल और उनके अन्य रिश्तेदारों को लाभ पहुंचाया है।’ हालांकि आम आदमी पार्टी ने आरोपों को निराधार बताया था। उसका कहना था कि यह कार्रवाई बदले की भावना से प्रेरित है। बंसल का निधन 2017 में में हो चुका था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments