महाराजगंज में रक्षाबंधन पर्व से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी मिठाइयों पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। सोमवार को विभाग की टीम ने शहर और आसपास के क्षेत्रों में मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया और पांच खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए। इन सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। यह अभियान आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ के निर्देश पर तथा जिलाधिकारी महाराजगंज और प्रभारी सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय केके उपाध्याय के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। अभियान के तहत, टीम ने फरेंदा रोड स्थित वीनस स्वीट्स का निरीक्षण किया, जहाँ से खोया और बूंदी के लड्डू के नमूने लिए गए।
इसके बाद टीम शिकारपुर पहुँची। यहाँ अमरनाथ की मिठाई की दुकान से पेड़ा का नमूना संग्रहित किया गया। आशीष स्वीट्स से मिल्ककेक का नमूना लिया गया, जबकि मोदनवाल स्वीट्स की जांच के दौरान छेना मिठाई का नमूना एकत्र किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने सभी नमूनों को सीलबंद कर आगे की कार्रवाई के लिए प्रयोगशाला भेजा। निरीक्षण के दौरान, दुकानदारों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग का कहना है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य त्योहार के दौरान मिलावटी या खराब गुणवत्ता वाली मिठाइयों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाना और उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है।
विभाग के अनुसार, रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर जिले में यह विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा। अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी हंसराज प्रसाद, अंकित सिंह और पवन गौड़ शामिल रहे। विभाग ने सभी खाद्य कारोबारियों से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित मानकों का पालन करने की अपील की है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
खाद्य विभाग ने रक्षाबंधन से पहले की छापेमारी:महराजगंज शहर में 5 मिठाइयों के नमूने जांच को भेजे
RELATED ARTICLES












