#बस्ती_न्यूज
डॉ. वीरेंद्र कुमार दुबे इंटरनेशनल स्कूल, मझौवा दूबे, के पूर्व छात्र राम प्रताप पाठक का विद्युत विभाग, एनपीसीएल साउथ जोन, उत्तर प्रदेश में सहायक अभियंता (AE) के पद पर चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। लखना निवासी राम प्रताप पाठक को उनकी प्रतिभा और लगन के लिए जाना जाता है। विद्यालय प्रबंधन ने उन्हें इस महत्वपूर्ण पद पर चयनित होने पर हार्दिक बधाई दी है। विद्यालय परिवार ने बताया कि राम प्रताप पाठक की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी मेहनत और समर्पण ने विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य, निरंतर सफलता और यश की कामना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि सभी के लिए गर्व का विषय है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
राम प्रताप पाठक का AE पद पर चयन:डॉ. वीरेंद्र कुमार दुबे इंटरनेशनल स्कूल में खुशी का माहौल
RELATED ARTICLES












