HomeHealth & Fitness जानें अपनी राशि के अनुसार योग जो करे  तन-मन को स्वस्थ और...

 जानें अपनी राशि के अनुसार योग जो करे  तन-मन को स्वस्थ और दे लाभ

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे विश्व भर में 21 जून 2026 के दिन मनाया जा रहा है। योग दिवस के मौके पर हम आपको बताएंगे कि राशि के अनुसार आपके लिए कौन सा योग सबसे फायदेमंद साबित हो सकता है। राशि के गुणधर्म के अनुसार अगर आफ योग करते हैं तो आपको जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। योग आपको तन और मन से तंदरुस्त कर सकता है। आइए ऐसे में जान लेते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कौन सा योग रहता है फायदेमंद। 

मेष और वृश्चिक राशि
मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं। हालांकि मेष अग्नि तत्व की राशि है और वृश्चिक जल तत्व की। इसलिए मेष वालों के लिए भ्रामरी प्राणायाम और गौमुख आसान बेहद शुभ रहता है। वहीं वृश्चिक वालों को सूर्य नमस्कार से फायदा मिलाता है। मेष-वृश्चिक दोनों ही राशियों को मंडूक आसान का भी अभ्यास करना चाहिए ऐसा करने से इनका पाचन तंत्र और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है।  

वृषभ और तुला राशि 
वृषभ और तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं। इन दोनों राशियों के लिए अनुलोम-विलोम करना बेहद शुभ माना जाता है। इसके साथ ही सेतु बंधासन करने से भी इन दोनों ही राशियों को फायदा मिलता है। वृषभ पृथ्वी तत्व की राशि है इसलिए सूर्य नमस्कार भी इनके लिए शुभ साबितो होता है। 

मिथुन और कन्या राशि 
मिथुन और कन्या राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं। इन दोनों राशियों को पाचन से संबंधी परेशानियों से दो चार होना पड़ सकता है। इसलिए धनुरासन, मंडुक आसान, ताड़ासन इन राशियों के लिए अच्छे रहते हैं। वहीं मन की चंचलता को दूर करे के लिए इन दोनों ही राशियों को ध्यान का अभ्यास भी अवश्य करना चाहिए। 

कर्क राशि 
कर्क चंद्रमा के स्वामित्व वाली जल तत्व की राशि है। इसलिए कर्क के जातकों को त्राटक योग करना चाहिए इससे इनके मन की चंचलता दूर होती है। इसके साथ ही वृक्षासन भी इनके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। 

सिंह राशि 
सिंह अग्नि तत्व की राशि है और इनमें अत्यधिक ऊर्जा देखे को मिलती है। इनको उदर से संबंधित परेशानियों से दो-चार होना पड़ सकता है। इसलिए मंडूक आसान, सूर्य नमस्कार और शव आसन इनके लिए फायदेमंद साबित होते हैं। 

धनु और मीन राशि 
धनु और मीन राशियाों के स्वामी ग्रह गुरु हैं इसलिए इन दोनों राशियों को योग-ध्यान करने से बेहद शुभ परिणाम मिलते हैं। इन राशियों को नौकासान, भुजंगासन, हलासन और ध्यान करने से शुभ परिणाम मिलते हैं। ऐसा करने से इनके ज्ञान और बल में वृद्धि देखने को मिलती है। 

मकर और कुंभ राशि 
मकर और कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनि हैं। इन दोनों राशियों में कभी-कभी आलस्य की अधिकता देखने को मिल सकती है। इसलिए ताड़ासन, भुजंगासन और हर दिन प्राणायाम करने से इन दोनों राशियों को जीवन में सुखद बदलाव देखने को मिलते हैं और ये अधिक सक्रिय भी बने रहते हैं। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments