Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)डाक कांवड़ियों ने 108 और 75 किमी दौड़कर किया जलाभिषेक:श्रावस्ती मे बिना...

डाक कांवड़ियों ने 108 और 75 किमी दौड़कर किया जलाभिषेक:श्रावस्ती मे बिना रुके विभूतिनाथ मंदिर में सावन के अंतिम सोमवार पर चढ़ाया जल


श्रावस्ती में सावन के अंतिम सोमवार को शिवभक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिला। डाक कांवड़ियों के दो जत्थों ने 108 और 75 किलोमीटर की दूरी पैदल दौड़ते हुए तय की। ये श्रद्धालु सिरसिया स्थित बाबा विभूतिनाथ मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। पहला जत्था बहराइच के नवाबगंज क्षेत्र से निकला था। इन श्रद्धालुओं ने जमुनहा क्षेत्र में राप्ती नदी से पवित्र जल भरा। इसके बाद वे बदला चौराहा होते हुए करीब 108 किलोमीटर की दूरी तय कर दौड़कर विभूतिनाथ मंदिर पहुंचे। यात्रा के दौरान सहयोगी मोटरसाइकिल से कांवड़ियों के साथ चल रहे थे। इसी तरह, नासिरगंज क्षेत्र से निकले दूसरे जत्थे ने अपनी यात्रा रात करीब दो बजे शुरू की थी। इन कांवड़ियों ने लगभग 75 किलोमीटर का सफर दौड़ते हुए पूरा किया और मंदिर पहुंचकर भगवान शिव को जल अर्पित किया। अंतिम सोमवार होने के कारण विभूतिनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। लंबी दूरी तय कर पहुंचे डाक कांवड़ियों ने अपनी इस यात्रा को भगवान शिव के प्रति आस्था और समर्पण का प्रतीक बताया। बताते चलें की देर शाम तक मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंजता रहेगा और माहौल भक्तिमय बना रहेगा, लाखों श्रद्धालुओं के जलाभिषेक करने की उम्मीद जताई जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular