मिठौरा विकासखंड क्षेत्र के मुंडेरा बौलिया से लदवां, पिपरा कल्याण और सोनवल तक जाने वाले पीडब्ल्यूडी मार्ग की स्थिति खराब हो गई है। नहर की पटरी पर बने इस मार्ग के दोनों ओर घने नरकट का जंगल उग आने से आवागमन जोखिम भरा हो गया है। सड़क के दोनों किनारों पर फैले नरकट के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को सामने से आने वाले वाहनों का समय रहते पता नहीं चल पाता। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, खासकर रात के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। राहगीरों सुदर्शन (मधुबनी), रामदास और रामशरण ने बताया कि नरकट इतना घना हो गया है कि सड़क पर चलते समय हमेशा भय बना रहता है। सामने से आने वाला वाहन बिल्कुल नजदीक आने पर ही दिखाई देता है, जिससे लोगों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ता है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि मार्ग के कई स्थानों पर सड़क टूट चुकी है, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों के संचालन में अतिरिक्त परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द नरकट की सफाई कराने, सड़क की मरम्मत कराने तथा मार्ग को सुरक्षित बनाने की मांग की है। इस संबंध में पूछे जाने पर पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता राजकुमार मिश्रा ने बताया कि सड़क किनारे उगे नरकट को साफ करवाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इसमें प्रधानों की भी जिम्मेदारी बनती है कि वे अपने-अपने ग्राम सभाओं के सामने के नरकट को साफ करवाएं।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
नहर पटरी मार्ग पर नरकट का घना जंगल:आवागमन जोखिम भरा, राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












