Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नहर में बहे व्यक्ति का शव बरामद:निचलौल के चमनगंज पुल के पास...

नहर में बहे व्यक्ति का शव बरामद:निचलौल के चमनगंज पुल के पास हुआ था हादसा


निचलौल थाना क्षेत्र के चमनगंज पुल के पास नहर में बहे एक व्यक्ति का शव शनिवार को बरामद कर लिया गया। मृतक की पहचान महाशय मोहल्ला, निचलौल निवासी कृष्ण द्विवेदी के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, कृष्ण द्विवेदी शुक्रवार देर शाम चमनगंज पुल के पास नहर में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान वे नहर के तेज बहाव की चपेट में आ गए और बह गए। घटना की सूचना मिलते ही निचलौल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की सहायता से तलाश अभियान शुरू किया गया, जिसमें बाद में SDRF टीम और गोताखोरों को भी शामिल किया गया। शनिवार को कृष्ण द्विवेदी का शव चमनगंज से लगभग तीन किलोमीटर आगे, सात-पांच पुल के पास ग्राम सभा बूढ़ाडीह टोला बेलवा बच्ची के फाटक के पास नहर से बरामद किया गया। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। मौके पर मौजूद परिजनों ने शव की पहचान कृष्ण द्विवेदी के रूप में की। निचलौल के थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया कि नहर में व्यक्ति के बहने की सूचना मिलने के बाद से ही पुलिस टीम लगातार खोजबीन कर रही थी। उन्होंने पुष्टि की कि शनिवार को बूढ़ाडीह क्षेत्र में नहर से शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments