कुशीनगर पुलिस ने नेटवर्क मार्केटिंग के माध्यम से कथित ठगी के आरोप में संलिप्त 453 नेपाली नागरिकों को नेपाल पुलिस के हवाले कर दिया है। यह कार्रवाई शनिवार दोपहर सोनौली सीमा पर की गई, जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस और नेपाल दूतावास, नई दिल्ली का सहयोग रहा। नेपाल दूतावास को शिकायत मिली थी कि कुशीनगर जिले में बड़ी संख्या में नेपाली नागरिकों को कथित चेन मार्केटिंग सिंडिकेट और ऑनलाइन ठगी की गतिविधियों में जबरन शामिल किया गया है। शिकायत में यह भी आरोप था कि कुछ लोगों को अवैध रूप से बंधक बनाकर रखा गया था और उनके मानवाधिकारों का हनन हो रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए दूतावास ने भारतीय अधिकारियों से हस्तक्षेप कर संबंधित व्यक्तियों को मुक्त कराने और कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया। इससे पहले, कसया थाना क्षेत्र में संचालित नेटवर्क मार्केटिंग गतिविधियों को लेकर कई लोगों ने पुलिस से शिकायत की थी। पीड़ितों ने आरोप लगाया था कि बेरोजगार युवाओं को नौकरी और अधिक आय का लालच देकर नेटवर्क से जोड़ा गया और उनसे पैसे जमा कराए गए, लेकिन बाद में निवेश की गई रकम वापस नहीं मिली। बड़ी संख्या में नेपाली नागरिकों के प्रभावित होने की जानकारी सामने आने पर पीड़ितों ने न्याय की मांग को लेकर दिल्ली स्थित नेपाली दूतावास से संपर्क किया। दूतावास की पहल पर कुशीनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 453 नेपाली नागरिकों को ग्यारह वाहनों से सोनौली सीमा तक पहुंचाया, जहां उन्हें नेपाल पुलिस को सौंप दिया गया। नेपाल पुलिस ने शुरू की जांच नेपाल पुलिस ने सभी लोगों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि सभी 453 नेपाली नागरिक नेपाल पुलिस के साथ चले गए हैं। एसपी रुपनदेही जनक बहादुर शाही ने जानकारी दी कि जांच के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि इनमें कौन लोग ठगी के शिकार हैं और कौन लोग कथित नेटवर्क मार्केटिंग गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल थे। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
नेटवर्क मार्केटिंग के जरिए ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश:453 नेपाली नागरिक नेपाल पुलिस को सौंपे गए, कम निवेश में ज्यादा मुनाफे का दिया लालच
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












