Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में पीस कमेटी की बैठक में सीओं का निर्देश:खुले में नहीं...

बहराइच में पीस कमेटी की बैठक में सीओं का निर्देश:खुले में नहीं होगी कुर्बानी, बोले- सड़क पर नहीं पढ़ी जाएगी नमाज


बहराइच के खैरीघाट थाना परिसर में शुक्रवार शाम बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार ने की। बैठक में सीओ पवन कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खुले में किसी भी प्रकार की कुर्बानी नहीं की जाएगी और प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी बर्दाश्त नहीं होगी। सीओ ने यह भी निर्देश दिए कि नमाज सड़क या गैर-परंपरागत स्थानों पर नहीं पढ़ी जाएगी, तथा कुर्बानी पर्दे के पीछे ही की जाए। सीओ पवन कुमार ने नागरिकों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ बकरीद का त्योहार मनाने की अपील की। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने भी शांति समिति को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कोई भी गैर-परंपरागत कार्यक्रम आयोजित नहीं होगा। शांति व्यवस्था भंग करने या अराजकता फैलाने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी नई परंपरा को स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस दौरान नायब तहसीलदार शिवपुर-नानपारा मथुरा प्रसाद और नायब तहसीलदार महसी हरिशंकर पटेल ने भी लोगों से शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। बैठक में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments