Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)भारी बारिश में भी मनरेगा कार्य जारी:गौर ब्लॉक के गांवों में ऑनलाइन...

भारी बारिश में भी मनरेगा कार्य जारी:गौर ब्लॉक के गांवों में ऑनलाइन हाज़िरी पर उठे सवाल

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जनपद के गौर विकास खंड में मूसलाधार बारिश के बावजूद मनरेगा के तहत कार्य जारी रहने का मामला सामने आया है। बढ़या, बलुआ चौबे, कछिया, खुटहन, माझामानपुर और मझौआ चौधरी गांवों में तालाब खुदाई और नाला सफाई जैसे कार्य संचालित किए गए। इन कार्यों के दौरान ऑनलाइन हाज़िरी दर्ज होने पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि तेज बारिश में कराए गए इन कार्यों की गुणवत्ता मनरेगा मानकों के अनुरूप नहीं हो सकती। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि प्रतिकूल मौसम में कार्य कैसे संचालित हुए और ऑनलाइन उपस्थिति किस आधार पर दर्ज की गई, इसकी पड़ताल होनी चाहिए। कुछ ग्रामीणों ने गौर विकास खंड में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जांच में गड़बड़ी या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। यह मामला बढ़या, बलुआ चौबे, कछिया, खुटहन, माझामानपुर और मझौआ चौधरी सहित पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब सभी की निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं कि इन शिकायतों और आरोपों की जांच के बाद क्या कार्रवाई की जाती है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments