Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मधवलिया गोसदन को मॉडल बनाने की तैयारी:डीएम ने निरीक्षण कर दिए अहम...

मधवलिया गोसदन को मॉडल बनाने की तैयारी:डीएम ने निरीक्षण कर दिए अहम निर्देश, गोसदन में 570 गोवंश संरक्षित


जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह के साथ मंगलवार को मधवलिया गोसदन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोसदन को मॉडल और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। वर्तमान में गोसदन में 570 गोवंश संरक्षित हैं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पशु शेड, वर्मी कंपोस्ट इकाई, गोबर गैस प्लांट, बीमार पशु शेड और हरे चारे की उपलब्धता सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गोबर गैस प्लांट की तत्काल मरम्मत कराने और अप्रयुक्त पशु शेडों को दुरुस्त कर उनमें गोवंशों को संरक्षित करने के निर्देश दिए। डीएम ने गोसदन को उसकी पूर्ण क्षमता के साथ संचालित करने पर जोर दिया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एजाज अहमद ने बताया कि गोसदन में 570 गोवंश के लिए 4000 कुंतल भूसा, 87 कुंतल पशु आहार और 216 कुंतल साइलेज उपलब्ध है। जिलाधिकारी ने एक बीमार गोवंश की चिकित्सा व्यवस्था की जानकारी ली और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण तथा बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बीमार पशुओं के लिए एक अलग और उपयुक्त वार्ड बनाने की आवश्यकता भी बताई। जिलाधिकारी ने तीन अप्रयुक्त पशु शेडों को शीघ्र उपयोग में लाने के निर्देश दिए। वर्मी कंपोस्ट उत्पादन की समीक्षा के दौरान बीडीओ निचलौल संतोष कुमार यादव ने बताया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं वर्मी कंपोस्ट का उत्पादन और बिक्री कर रही हैं। साथ ही गोबर से गोकाष्ठ का निर्माण भी किया जा रहा है। डीएम ने वर्मी कंपोस्ट की बिक्री के लिए मार्केट लिंकेज विकसित करने और उचित प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मंदिरों, अंत्येष्टि स्थलों और नगर निकायों में गोकाष्ठ की बिक्री बढ़ाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने को कहा। अर्धनिर्मित अतिरिक्त वर्मी कंपोस्ट शेड को जल्द पूरा कर उत्पादन क्षमता बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि मधवलिया गोसदन में आत्मनिर्भर एवं मॉडल गोसदन बनने की अपार संभावनाएं हैं, जिसके लिए एक व्यापक कार्ययोजना बनाकर उसे प्रभावी ढंग से लागू करना आवश्यक है। जिलाधिकारी ने गोसदन में संचालित गतिविधियों को मुख्य द्वार पर प्रदर्शित करने तथा गैस बॉटलिंग प्लांट, मधुमक्खी पालन और गोबर पेंट जैसी आयवर्धक गतिविधियां शुरू करने की योजना तैयार करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गोवंशों को गुड़, केला और चना खिलाया और उनका पूजन भी किया। इस अवसर पर डीडीओ बी.एन. कन्नौजिया, एसडीएम निचलौल सिद्धार्थ गुप्ता, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एजाज अहमद, बीडीओ निचलौल संतोष कुमार यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments