शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के पड़रिया में मंगलवार को एक विवाहिता ने अपने कमरे में छत की कुंडी से साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान पड़रिया निवासी खुशबू यादव (23 वर्ष) पत्नी दिनेश यादव के रूप में हुई है। खुशबू का दो वर्ष का एक बेटा भी है। यह घटना मंगलवार दोपहर से पहले घर के दूसरे तल पर स्थित एक कमरे में हुई। घटना के समय खुशबू के पति दिनेश यादव खेती के काम से घर से बाहर गए हुए थे। दिनेश की मां जब कमरे के पास पहुंची, तो उन्होंने खुशबू को छत की कुंडी से लटका हुआ पाया। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। पति दिनेश यादव को सूचना मिलने पर वह भी घर लौट आए और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मृतका का मायका बलरामपुर जिले के पचपेड़वा थाना क्षेत्र के ग्राम सेहरी में है। मायका पक्ष ने पुलिस को दहेज हत्या और उत्पीड़न की तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को मारकर लटका दिया गया है। मायका पक्ष की ओर से शिव कुमार पुत्र राजेंद्र ने पुलिस से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। शोहरतगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने पुष्टि की कि उन्हें तहरीर मिली है और मामले की जांच के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
शोहरतगढ़ में विवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी के फंदे से लटका मिला शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












