- वैष्णो देवी, धर्मशाला, मैक्लोडगंज), ज्वालाजी व स्वर्ण मंदिर का दर्शन कराया जायेगा
लखनऊ। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) लखनऊ कार्यालय ने गर्मी की छुट्टयिों को ध्यान में रखते हुए एक आकर्षक घरेलू टूर पैकेज शक्तिपीठ यात्रा (06 रात / 07 दिन) का प्लान तैयार किया है। यह पैकेज 24 जून से 30 जून 2026 तक चलया जा रहा है। मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि यात्रा के दौरान यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था अच्छे होटलों में की जाएगी।
पैकेज में नाश्ता एवं रात्रि भोजन, सभी प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भ्रमण, अनुभवी टूर एस्कॉर्ट तथा स्थानीय परिवहन की सुविधा शामिल है। यात्रियों को कटरा,माता वैष्णो देवी मंदिर ,धर्मशाला,मैक्लोडगंज), ज्वालाजी मंदिर),श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर, चामुंडा देवी मंदिर एवं अमृतसर के प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को माता वैष्णो देवी, ज्वालाजी, श्री बज्रेश्वरी देवी एवं चामुंडा देवी शक्तिपीठों के दर्शन के साथ-साथ अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर के दर्शन भी कराया जायेगा।
पैकेज मूल्य (प्रति व्यक्ति) के अंतर्गत एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य 71,600/- प्रति व्यक्ति, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर 59,100/- प्रति व्यक्ति तथा तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर 57,500/- प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है।
माता-पिता के साथ ठहरने पर 5 से 11 वर्ष तक के बच्चों का पैकेज मूल्य 50,300/- (बेड सहित) एवं 48,400/- (बिना बेड) होगा। वहीं 2 से 4 वर्ष तक के बच्चों के लिए बिना बेड पैकेज मूल्य 32,900/- प्रति बच्चा निर्धारित है। उक्त यात्रा की बुकिंग पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय आईआरसीटीसी पर्यटन वेबसाइट पर भी कराई जा सकती है या फिर इन मोबाइल नंबरों 9236391909 / 8287930902 पर संपर्क कर सकते हैं।












